फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फरवरी तक तैयार होगा चिंतपूर्णी मंदिर का भव्य म्यूजियम

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को दिखेंगे शक्तिपीठों और शिव मंदिरों के दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में सात करोड़ रुपये की लागत से भव्य म्यूजियम का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस म्यूजियम में श्रद्धालुओं को हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों और शिव मंदिरों की मूर्तियों एवं झलकियों के माध्यम से दर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आस्था और प्रगाढ़ होगी। म्यूजियम तैयार होने के बाद यह तीर्थ यात्रियों के लिए नया आकर्षण बनेगा और मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को बढ़ाएगा। इसमें चिंतपूर्णी और अन्य शक्तिपीठों से जुड़ी पौराणिक कथाओं, मूर्तियों और मंदिर स्थापत्य की झलकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी की महिमा के करीब आने और धार्मिक अनुभूति को गहरा करने में सहायता मिलेगी। म्यूजियम के निर्माण से स्थानीय पर्यटन और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी बेहतर होंगी। मंदिर परिसर में आने वाले भक्त अब पूजा सामग्री के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध सामग्री का आनंद भी ले सकेंगे। यह केंद्र भक्तों के लिए पूजा-अर्चना के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जागरूकता का स्थल भी बनेगा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि म्यूजियम का निर्माण कार्य फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें