फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लंबित चिकित्सा मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार से समस्या के समाधान की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्ज संघ की गगरेट इकाई की मासिक बैठक वीरवार को रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनरों ने भाग लिया और अपनी लंबित मांगों व समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। सर्वसम्मति से सरकार से आग्रह किया गया कि लंबे समय से लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल बिलों) का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि बढ़ती उम्र में महंगी दवाइयों और इलाज का खर्च वहन करना कठिन हो रहा है और प्रतिपूर्ति में देरी उनके लिए बड़ी परेशानी बन गई है।इसके अलावा पेंशनरों ने अतिरिक्त महंगाई भत्ते के बकाया और शेष किस्तों को जल्द जारी करने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मिलने वाला अतिरिक्त 5, 10 और 15 प्रतिशत लाभ सीधे मूल पेंशन में जोड़ा जाए। साथ ही, चार वर्ष उपरांत समान मासिक पेंशन राशि को एलटीएस के रूप में प्रदान करने की भी मांग उठाई गई। सभा में म्यूटेशन की राशि की कटौती को लेकर भी रोष व्यक्त किया गया और कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यह कटौती केवल 10 वर्ष 8 माह की अवधि तक ही होनी चाहिए। बैठक में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर विशेष चर्चा भी हुई। साइबर क्राइम हेल्पलाइन के प्रतिनिधि रणनीति सिंह ने पेंशनरों को जागरूक करते हुए बताया कि साइबर ठगी से कैसे बचा जा सकता है और यदि कोई ठगी हो जाए तो तुरंत किन-किन कदमों को उठाना आवश्यक है। इस अवसर पर सतदेव पराशर, ओम राज कंवर, सतीश भारद्वाज, राज कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, कृपाल डढवाल, तरसेम सिंह, रमेश कुमार, कर्म चंद, पिरथी चंद, रघुवीर सिंह, मदन लाल शर्मा, ओम प्रकाश, कैलाश कुमार, नरेश कुमार, शिव कुमार, जीत सिंह, सतदेव कंवर सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें