फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य साकार होगा : बिक्रम

सार

ऊना के समूरकलां शिक्षण संस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्वदेशी और कुटीर उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। विधायक बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन
समूरकलां में पूर्व मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर पौधरोपण करते हुए। स्रोत संस्थान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल की जयंती पर स्वदेशी और कुटीर उद्योग पर दिया जोर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर समूरकलां स्थित शिक्षण संस्थान में वीरवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। भाजपा विधायक और पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2047 तक आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य दीनदयाल के सिद्धांतों के अनुसार साकार होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कुटीर उद्योगों की संख्या 1.50 करोड़ से अधिक बढ़ी है। आधारभूत ढांचा 200% तक विकसित हुआ और भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। बिक्रम ने कहा कि दीनदयाल का विचार हर भारतीय को आत्मनिर्भर बनाकर राष्ट्र को समृद्धि की ओर ले जाना है। वहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार पर अतिरिक्त कर लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा संसदीय संयोजक सुमित शर्मा, प्रदेश मीडिया सह संयोजक राज कुमार पठानिया, जिला महामंत्री लखबीर लक्खी, पीएल भारद्वाज व संस्थान प्रबंधक निर्मल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें