फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवती ने ताया और चाचा पर लगाए मर्यादा भंग करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत एक गांव की युवती ने अपने ताया और चाचा पर मारपीट करने व मर्यादा भंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को मिली शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी मां के साथ घर के बाहर आंगन में बैठी थी। इस दौरान उसके ताया, तायी, चाचा, चाची और बुआ घर पहुंचे और पुराने कमरों को जबरदस्ती खोलने लगे। कहा कि जब उसने कहा कि कमरों की चाबी बद्दी में कार्यरत उसके भाई के पास है तो उसके ताया और चाचा ने जबरदस्ती कमरों में घुसने के लिए धक्का मुक्की की। कहा कि इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे धक्का दिया और थप्पड़ मारा। इसके बाद आरोपियों ने उसे गलत तरीके से छुआ। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने बचने के लिए वह भागकर कमरे में चली गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें