फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वयंसेवकों को एनएसएस का पूरा इतिहास बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठठल और सूरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता श्री सतीश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस का पूरा इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत 24 सितंबर 1969 में कर्नाटक के शिक्षाविद वीकेआरवी. राव ने की थी। वे 1969 से 1971 तक भारत के शिक्षा मंत्री भी रहे। उन्होंने 37 विश्वविद्यालयों के 40,000 छात्रों और छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से जोड़ा। बताया कि एनएसएस के तहत आयोजित आवासीय शिविर सात दिन का होता है, जिसमें राष्ट्र सेवा और समाज सेवा से जुड़ी कई गतिविधियां करवाई जाती हैं। यह अनुभव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। उन्होंने एनएसएस का मुख्य नारा ‘मैं नहीं, हम’ भी साझा किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से दो महीने के लिए चलाए जा रहे तंबाकू निषेध अभियान के विषय में भी स्वयंसेवकों को जागरूक किया। ठठल स्कूल के प्रधानाचार्य व्यास देव और सूरी के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें