फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्कूल समयसारिणी में बदलाव के निर्णय को सराहा

Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नारी(ऊना)। हिमाचल प्रदेश साइंस मास्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष ने जिलाधीश एवं उपनिदेशक स्कूल शिक्षा का स्कूल समयसारिणी को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। संघ ने बताया कि उन्होंने स्कूल शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी से निवेदन किया था कि सुबह 7:30 बजे स्कूल आने में छोटे बच्चों को कई दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते समयसारिणी को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक किया जाए। इस पर उपनिदेशक ने संघ को आश्वासन दिया था कि वह इस बात को उपायुक्त के समक्ष रखेंगे और विचार विमर्श कर निर्णय लेंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकेश धीमान ने बताया कि मंगलवार को विभाग और जिला उपायुक्त जतिन लाल द्वारा समयसारिणी में किया गया बदलाव का निर्णय विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के हित में एक सराहनीय कदम है। इससे न केवल शिक्षण कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश वित्त सचिव संजीव कुमार जसवाल, ओम प्रकाश धीमान, जोगिंदर कौशल सहित अन्य ने इस निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें