फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गांव की बेटी ने बढ़ाया मान, वंशिका एयर फोर्स में चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया में 30वां रैंक हासिल कर लखनऊ में ज्वाइन की ड्यूटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत पंचायत ठठल के गांव नक्की की बेटी वंशिका चौधरी ने भारतीय वायुसेना में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वंशिका के पिता निजी नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। बचपन से ही सेना में जाने का सपना देखने वाली वंशिका ने अपनी मेहनत और लग्न से इसे साकार किया। वंशिका ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई गुरुकुल स्कूल पक्का परोह से पूरी की। इसके बाद वायुसेना की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑल इंडिया में 30वां स्थान प्राप्त किया। ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद वंशिका ने लखनऊ में ड्यूटी ज्वाइन की। गांव में वंशिका की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गर्व महसूस किया। इसी खुशी के अवसर पर वीरवार को ठठल गांव में ग्रामीण स्वच्छता व स्वास्थ्य सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपप्रधान रोहित बाली, वार्ड पंच जगदीश राम, वीना देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी, आशा वर्कर प्रवीण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें