फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ढाबा संचालक के भतीजे पर कारिंदे ने दराट से किया वार, पीजीआई रेफर

Tue, 18 Jun 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा के बौल का मामला, ऊना अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ किया गया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत बौल स्थित एक ढाबा संचालक के भतीजे पर उसके कारिंदे ने ही दराट से वार कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत के बीच घायल युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने ढाबा संचालक की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोममन्यार पंचायत के बौल निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि बीते लगभग 20 वर्ष से ढाबे पर सरवन कुमार कार्यरत है। इसे अपने बेटे की तरह रखा हुआ है। रविवार शाम जब सभी ढाबे पर मौजूद थे। इस बीच भतीजा मनमोहन सिंह ढाबे के पीछे आया, यहां पर मनमोहन के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते सरवन ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। इससे पहले की कोई कुछ बचाव के लिए करता, यहां पड़े दराट से सरवन ने मनमोहन पर वार कर दिया। इससे मनमोहन लहुलूहान हो गया। गंभीर हालत में मनमोहन को आस पड़ोस के लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें