थानाकलां (ऊना)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में प्रहरी क्लब के सौजन्य से नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रैली, स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने किया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों एवं अध्यापकों ने रैली में भाग लेकर नशा मुक्ति का संदेश आमजन तक पहुंचाया। प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को नशे की आदतों के दुष्प्रभावों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई और कहा कि युवा वर्ग यदि नशे से बचे तो एक स्वस्थ और मजबूत समाज का निर्माण संभव है। संवाद