फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बच्चों ने दही हांडी और झूला झूलने की सांस्कृतिक परंपरा की प्रस्तुत

Fri, 04 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वीरवार को क्षेत्र के सरकारी तथा निजी विद्यालयों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर रायपुर सहोड़ा में बच्चों ने श्रीकृष्ण-राधा तथा गोपियों के स्वरूप में अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने छलिया का भेष बनाया श्याम चूड़ी बेचने आया, राधिका गोरी से ब्रज की छोरी से मैया करा दे मेरो ब्याह सहित अनेक भजनों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अवसर मिलता है। वहीं स्थानीय एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल मैहतपुर के बच्चों ने दही हांडी तथा झूला झूलने की सांस्कृतिक परंपरा को बखूबी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सीमा वोहरा ने कहा कि बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करके अपनी प्रतिभा को दर्शाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें