अंब (ऊना)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से जुड़े मुद्दों के खिलाफ 25 सितंबर को अंब स्थित आंबेडकर भवन में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपना पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्पर्श शर्मा ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर समय पर आंबेडकर भवन पहुंचने और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की है। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए राजपूत और सवर्ण समाज के लोगों से इस प्रदर्शन का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।