फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 30 साल पुरानी खरयालता पंचायत घर की चहारदीवारी गिरी

विज्ञापन
विकासखंड बंगाणा की ग्राम पंचायत खरयालता के पंचायत भवन की गिरी दिवार।स्रोत स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
पटवारी ने मौके पर पहुंच नुकसान का किया आकलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत घर की लगभग 30 साल पुरानी चहारदीवारी शुक्रवार को अचानक गिर गई। घटना के समय पंचायत प्रधान अशोक शर्मा व अन्य प्रतिनिधि भवन में विकास कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। सौभाग्य से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रधान ने बताया कि जब दीवार गिरी, वे बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। तेज आवाज सुन बाहर निकलने पर देखा कि भवन की एक बड़ी दीवार गिर चुकी थी। दीवार पुराने निर्माण की थी और बरसात के पानी से कमजोर हो गई थी। इसकी रिपोर्ट बीडीओ कार्यालय को भेजी जा रही है ताकि नई दीवार के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू हो सके। पटवारी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें