फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में युवक का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पुलिस चौकी ऊना के तहत वार्ड नंबर 10 में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राहुल कुमार (20) पुत्र सोहन लाल के रूप में हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस टीम मामले को लेकर तफ्तीश में जुट गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राहुल का शव कमरे में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। फंदे पर अपने लाडले को लटका देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए है। बताया जा रहा है कि युवक गरीब परिवार से संबंधित है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें