फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंबोआ में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी, शव का पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव अंबोआ में 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक युवक ने वेटरनरी का कोर्स किया था और एक वेटरनरी डॉक्टर के साथ ट्रेनिंग कर रहा था। परिवार में माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं। पिता एक्ससर्विस मैन हैं। सेवानिवृत्त होकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। घटना सोमवार शाम की है। युवक के पिता ड्यूटी पर थे और शाम 6 बजे घर लौटे। कुछ देर बाद युवक घर से निकला और नहीं लौटा। परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। रात्रि को बेटे के लापता होने के बारे में पुलिस को भी सूचित किया गया। लेकिन, सुबह पता चला कि घर से थोड़ी दूर युवक का शव पेड़ से लटका है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद एएसआई कुलभूषण सिंह ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें