फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ विधेयक से तस्करों में पैदा होगा डर : विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगी पंगा में विधायक ने सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से लाए गए कठोर कानून को ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताते हुए कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कानून राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री की पहल से अब चिट्टा (हेरोइन) जैसी घातक नशाखोरी में संलिप्त अपराधियों को उम्रकैद या मृत्युदंड की सजा मिल सकेगी, जिससे नशे का काला कारोबार करने वालों में डर पैदा होगा और युवा पीढ़ी सुरक्षित रह सकेगी। रविवार को विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के जोगी पंगा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की हर समस्या का विधिवत समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं। इनके समाधान के लिए उन्होंने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने हिंदू नववर्ष और नवरात्रि के प्रथम दिन कुटलैहड़ में आयोजित एक दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें