फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खैर कटान मामले में मौके से भागा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार तीन आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के जंगल से अवैध खैर कटान और तस्करी के मामले में मौके से भागे आरोपी रोहित निवासी चलेट को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। इससे पहले सोमवार रात को पकड़े गए तीन आरोपियों को मंगलवार देर शाम को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। अब पुलिस की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वन खंड अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में वनरक्षक अजय कुमार, अंकित कुमार और राकेश कुमार ने 9 जून की रात करीब 9:30 बजे दौलतपुर चौक-सुरंगद्वारी लिंक रोड पर नाका लगाया था। गश्त के दौरान एक पिकअप ट्राला (तेज रफ्तार से आता दिखाई दिया। जब उसे रोका गया तो उसमें अवैध रूप से काटे गए खैर के 39 मोछे लदे पाए गए। गाड़ी में सवार विक्रमजीत (37 वर्ष) और अमनदीप (39 वर्ष), दोनों निवासी चलेट और ड्राइवर सूरज (28 वर्ष), निवासी दौलतपुर चौक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि, चौथा आरोपी रोहित अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं, चौकी प्रभारी एसआई रवि पाल ने बताया कि जांच अधिकारी एएसआई कुलभूषण की अगुवाई में मामले की गहन जांच चल रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें