फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ड्राइवर की सूझबूझ से हादसा टला, श्रद्धालुओं से भरी थी पिकअप

विज्ञापन
अंब के  मैड़ी में पिकअप को बाहर निकलते हुए श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
नैहरियां (ऊना)। अंब-मैड़ी रोड पर रविवार सुबह नौ बजे फिरोजपुर के श्रद्धालु पिकअप में चरणगंगा धोलीधार के लिए जा रहे थे। रास्ते में तीखे मोड़ पर पिकअप के आगे अचानक कुत्ता आने के कारण ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। इससे गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु घबरा गए। ड्राइवर ने बड़ी सूझबूझ से पिकअप को सड़क के किनारे रिटेनिंग वॉल के साथ टकरा दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा कि इस घटना के समय पिकअप में लगभग 20 श्रद्धालु बैठे हुए थे। श्रद्धालुओं ने ड्राइवर की सूझबूझ की प्रशंसा की। ग्राम पंचायत मैड़ी के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार काका ने बताया कि ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें