फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कबड्डी में थानाकलां विजेता, फाइनल में बसदेहड़ा को हराया

Thu, 17 Sep 2026 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में थानाकलां की टीम विजेता और बसदेहड़ा की टीम उपविजेता रही। वहीं, वॉलीबाल में लाठियाणी की टीम विजेता बनी जबकि थानाकलां की टीम उपविजेता रही। खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में शानदार खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने मुख्य अतिथि, प्रतिभागी विद्यालयों, खिलाड़ियों, शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रजनीश शर्मा, हरिंद्र देव, अमित, विनोद, कमल चौहान, सुरेंद्र कुमार, पंकज ठाकुर, आशा देवी, सुमनलता, हंसराज, अरविंद शर्मा, विजय कुमार, जीवन, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें