फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतरराष्ट्रीय भ्रमण से लौटीं थानाकलां की छात्राओं का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा और कनक ने अपने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव किए साझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थानाकलां (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां की मेधावी छात्राएं कुमारी समीक्षा और कनक ठाकुर 8 फरवरी से 18 फरवरी तक सिंगापुर और कंबोडिया में शैक्षणिक भ्रमण करने के बाद विद्यालय पहुंचीं। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। दोनों छात्राओं ने अपने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक अनुभव साझा किए। कुमारी समीक्षा ने बताया कि उन्होंने इस भ्रमण के दौरान बहुत कुछ सीखा और वहां की संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं, कनक ठाकुर ने कहा कि सिंगापुर और कंबोडिया के वातावरण और शिक्षा प्रणाली से उन्हें लाभ हुआ। दोनों छात्राओं ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पराशर एवं समस्त शिक्षकों को दिया। विद्यालय प्रबंधन कमेटी के प्रधान राजकुमार शर्मा और सलाहकार राम रखा सौंखला ने प्रधानाचार्य संजीव पराशर और सभी शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। दूरदराज के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा प्राप्त करने के लिए आ रहे हैं। पंचायत प्रधान सरोज बाला एवं उपप्रधान ओम प्रकाश ने भी विद्यालय प्रशासन की सराहना की और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने कहा कि यह गर्व की बात है कि विद्यालय की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस अवसर का श्रेय सरकार और शिक्षा विभाग को भी दिया, जिनकी सहायता से यह संभव हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें