फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंडर-14 में चयन के लिए खिलाड़ियों की दक्षता का परीक्षण

विज्ञापन
नैहरियां स्कूल में अंब खंड की अंडर-14 प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
39 स्कूलों के 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चकसराय (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैहरियां में शनिवार को अंब में खंडस्तरीय अंडर-14 आयु वर्ग के लड़कों की एकदिवसीय चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस चयन शिविर में खंड के 39 स्कूलों से लगभग 350 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयन के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की। चयन प्रक्रिया के दौरान हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती और बॉक्सिंग सहित विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों की दक्षता और फिटनेस का परीक्षण किया गया। चयनित खिलाड़ियों को आगामी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो 7 से 9 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान एडीपीओ रविंद्र सिंह भुल्लर ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने चयन समिति, विभिन्न स्कूलों से आए डीपीई एवं पीटीई शिक्षकों तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें