फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंचायत टकारला में लावारिस कुत्तों का आतंक, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत टकारला में लावारिस कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते झुंड बनाकर गलियों और सड़कों पर घूमते रहते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ते पालतू जानवरों पर भी हमला कर देते हैं। हाल ही में एक परिवार की पालतू बकरी को इन कुत्तों ने निशाना बनाया। बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने की जिम्मेदारी अब अभिभावकों ने खुद ले ली है। कुत्तों के हमले का डर हर समय बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है। उपप्रधान राजीव ने बताया कि पंचायत के पास न तो कोई साधन है और न ही कोई व्यवस्था, जिससे इन कुत्तों को नियंत्रित किया जा सके। इस विषय में संबंधित विभाग को सूचित किया गया है और 1100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पशुपालन विभाग चुरूडू के डॉ. गोपाल कृष्ण का कहना है कि लोगों की शिकायत आई थी। हमारे पास लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए फील्ड स्टाफ नहीं हैं। बताया कि टकारला में एक कैंप लगा देंगे ओर कुत्तों की नसबंदी कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें