फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: वानिकी कॉलेज थुनाग का अस्थायी रूप से सुंदरनगर स्थानांतरण सराहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से वानिकी कॉलेज थुनाग को अस्थायी रूप से सुंदरनगर स्थानांतरित करने के निर्णय का जनसमुदाय और समाजसेवियों ने स्वागत किया है। इसे शिक्षा क्षेत्र में दूरदर्शी कदम माना जा रहा है, जिससे सैकड़ों छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। समाजसेवियों योगराज, पंकज, केवल कृष्ण और राम किशन ने कहा कि सुंदरनगर में पहले से ही आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षक, आवासीय सुविधा और बेहतर परिवहन उपलब्ध हैं, जो वानिकी जैसे तकनीकी विषय के लिए उपयुक्त हैं। हालांकि यह स्थानांतरण अस्थायी है, लेकिन स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कॉलेज को स्थायी रूप से यहीं स्थापित किया जाए ताकि छात्रों को भविष्य में अस्थिरता का सामना न करना पड़े। योगराज ने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है और यदि इसे स्थायी रूप दिया जाए तो प्रदेश में वानिकी शिक्षा को स्थायित्व और गुणवत्ता मिलेगी। अन्य समाजसेवियों ने भी थुनाग में सुविधाओं की कमी की ओर इशारा करते हुए सुंदरनगर को अधिक अनुकूल बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें