फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रवासी मजदूरों को आग से बचने के तरीके बताए

Thu, 18 Apr 2024 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अग्निशमन चौकी टाहलीवाल में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान प्रवासी लोगों को जागरुक करतें ह
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। अग्निशमन चौकी टाहलीवाल में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह के चौथे दिन चौकी प्रभारी सुनील दत्त और उनकी टीम ने गांव लालुवाल में प्रवासी मजदूरों को आग से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी और बचाव के गुर सिखाए। इस शिक्षण सत्र के दौरान विशेष रूप से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूरों को जानकारी दी गई, ताकि वे आग की दुर्घटनाओं से सुरक्षित रह सकें। इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी के अलावा, हरमेश चन्द, निर्मल सिंह, और यशबीर सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सुनील दत्त का सहयोग किया। इस पहल का उद्देश्य समुदाय के सबसे कमजोर वर्गों में आग से सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें