पीएम श्री जीएसएसएस मरवाड़ी में तहसीलदार घनारी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए।स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरवाड़ी में मंगलवार को कुलताज सिंह तहसीलदार घनारी ने दौरा कर वहां स्थापित अत्याधुनिक शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित प्रयोगशालाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने विद्यालय में संचालित अटल टिंकरिंग लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब, आईसीटी लैब, हेल्थ केयर लैब, ऑटोमेटिक लैब, साइंस पार्क, हर्बल गार्डन तथा बॉटनिकल गार्डन का अवलोकन किया और इनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। तहसीलदार कुलताज सिंह ने विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और नवाचार आधारित प्रयोगशालाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे प्रयास विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गुलशन पठानिया, हिंदी प्रवक्ता संजीव कुमार, भौतिकी प्रवक्ता सलील सोनी, कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता राज कुमार तथा शास्त्री राजेश कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।