फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कोटला कलां में तीज पर्व लोकनृत्य से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक : परमजीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उत्तर भारत की संस्कृति का प्रतीक और महिलाओं की ख़ुशी, उमंग व तरंग का उत्सव तीज का पावन पर्व जिला ऊना के समीपवर्ती गांव लोअर कोटला कलां में हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने लोकनृत्य, गिद्दा, बोलियां और संस्कृति से ओत-प्रोत अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक परमजीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने तीज पर्व की सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व महिलाओं के जीवन में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि तीज पर्व आस्था, उमंग, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे उत्तर भारत में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि त्योहार हमारी सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूक और संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में ऐसे मेलों और त्योहारों को मनाना और भी आवश्यक हो गया है ताकि हमारी आगामी पीढ़ी इन परंपराओं से परिचित हो सके। ऐसे आयोजन गांव, शहर और मोहल्ला स्तर पर आपसी सहयोग से होते रहने चाहिए। इस अवसर पर महिलाओं ने आपस में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का रंग छा गया। कार्यक्रम में कुलविंदर कौर, मंजीत कौर, सरबजीत कौर, हरजीत कौर, कांता सैनी, जसविंदर कौर, अवतार कौर, जसबीर कौर, जगजीत कौर, कुसुम, प्रिया, सिमरन, बलविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, निधि धीमान, सुखविंदर कौर, डिंपल, नेहा, मनप्रीत कौर सहित अनेक महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें