फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टीम ऊना ब्लड सर्विस की आपातकालीन सहयोग की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। ऊना की सामाजिक संस्था टीम ब्लड सर्विस ने देश सेवा में अग्रसर होते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है। संस्था ने इस संदर्भ में एक औपचारिक ज्ञापन जिला चिकित्सा अधिकारी को सौंपा है। संस्था के चेयरमैन लविश कपिला और वाइस चेयरमैन रमन दीप के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यदि सीमा पर तनाव किसी भी प्रकार की राष्ट्रीय आपात स्थिति या युद्ध में परिवर्तित होता है तो टीम ऊना ब्लड सर्विस अपने स्वयं सेवकों सहित 24 घंटे सात दिन देने को पूर्ण रूप से तैयार है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि संस्था रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा सहायता, लॉजिस्टिक सपोर्ट और जमीनी स्तर पर समन्वय कार्यों में प्रशासन की हर संभव मदद को तैयार है। टीम ऊना ब्लड सर्विस ने सरकार से अपील की है कि उन्हें किसी भी आपात कालीन योजना में सहायता सहयोगी के रूप में शामिल किया जाए। चेयरमैन लविश कपिला ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि देश के किसी भी संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें। हमारे पास समर्पित और प्रशिक्षित स्वयं सेवकों की एक टीम है, जो बिना किसी हिचकिचाहट के सेवा देने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें