बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विवि इंटर कॉलेज कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता के लिए कबड्डी टीम को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस अवसर पर खेल विभाग के प्रो. सिकंदर नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विवि इंटर कॉलेज कबड्डी पुरुष चैंपियनशिप के लिए टीम मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय जवाला जी, जिला कांगड़ा के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि टीम चयन के लिए एक विशेष चयन प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस अवसर पर खेल विभाग के कमेटी सदस्य डॉ. कुलदीप सिंह, टीम प्रबंधक प्रशांत शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।