फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डोर-टूृ-डोर प्रचार के लिए निकले सरकारी स्कूल देहलां के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की योजनाओं से करवा रहे अवगत
विज्ञापन


स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर की अनोखी पहल

संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। निजी स्कूलों से प्रतिस्पर्धा के दौर में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए अब शिक्षक मैदान में उतर आए हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने और छात्र-छात्राओं को अनेक प्रकार की सुविधाओं से जोड़ने वाली योजनाओं से अवगत करवाने के साथ नए शिक्षा सत्र में प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को जागरूक कर रहे हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलां में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्यापक घर-घर पहुंचे और सरकारी स्कूलों में मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया। अब तक यह कार्य निजी स्कूलों के स्टाफ को ही अक्सर करते हुए देखा जाता रहा है। घर-घर जाकर लोगों से मिलना, उनका कुशलक्षेम पूछना और फिर एक प्रपत्र के माध्यम से अपने उद्देश्य को उनके सामने प्रस्तुत करके बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित व उच्च शिक्षित अध्यापक, मिड-डे मील, स्कॉलरशिप, निशुल्क शिक्षा, पुस्तकें, एनएसएस, एनसीसी, खेलों के लिए उचित मैदान और सुविधाएं, साइंस लैब इत्यादि की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रधानाचार्य राकेश जसवाल ने बताया कि बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्टाफ ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने का यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें