टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने गांव पोलियां बीत व जननी में ग्रामीणों के रैपिड तथा आरटीपीसीआर टेस्ट किए। टेस्ट में पोलियां की महिला टीचर पॉजिटिव पाई गई। रैपिड टेस्ट में 124 निगेटिव और एक पॉजिटिव पाया गया। जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट 37 किए गए। डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि कुल 162 टेस्ट किए गए। होम आईसोलेशन में छह व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने बताया पंजावर, धर्मपुर, टाहलीवाल, बढ़ेड़ा, दुलैहड़ में भी होम हाइसोलेट लोगों का चेकअप किया गया। स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ प्रीति, डॉ रोहित, डॉ रुचि, रामपाल भी शामिल रहे।