संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से शुक्रवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार और फार्मेसी अधिकारी कमल ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक तकनीकें सिखाईं तथा व्यावहारिक प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि सीपीआर का ज्ञान हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है और विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यशाला का समन्वय डॉ. मनीषा और प्रो. निधि ने किया। लगभग 60 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के कौशल सीखे।