फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तन्वी एंड ग्रुप ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में वो-दिन योजना, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर वीरवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। इसमें भाषण, कविता पठन, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, एकल नृत्य, समूह नृत्य और स्किट प्रेजेंटेशन शामिल रहे। भाषण में प्रथम स्थान वासु शर्मा, द्वितीय स्थान तनू ठाकुर और तृतीय पायल ने हासिल किया। कविता पठन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता मनकोटिया, द्वितीय स्थान तानिया शर्मा और तृतीय स्थान कोमल ने प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्रथम स्थान अंकिता एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान साक्षी ग्रुप और तृतीय स्थान खुशी ग्रुप ने प्राप्त किया। तन्वी एंड ग्रुप ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. विनोद कुमार, प्रो. कृष्ण चंद, प्रो. कमलेश और प्रो. मुकेश कुमारी ने निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और छात्रों को प्रेरित करते हुए संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें