फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिजिटल और मेक इन इंडिया विषय पर भाषण प्रतियोगिता में तनु ठाकुर प्रथम

विज्ञापन
बंगाणा कालेज में जागरुकता कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी प्रदीप चौधरी ने मुख्य अतिथि को स
विज्ञापन
बंगाणा काॅलेज में भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र ऊना (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप चौधरी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। मंच संचालन वेदही शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता आकाश भारद्वाज (पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) और मनोज कौशिक (सलाहकार, स्वच्छ भारत मिशन) ने छात्रों को डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. ठाकुर ने अपने संबोधन में छात्रों को अवसरों का लाभ उठाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यशाला में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें तनु ठाकुर (प्रथम), किरण (द्वितीय) और कल्पना (तृतीय) स्थान पर रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. विनोद कुमार, प्रो. कमलेश सहित संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें