कुटलैहड़ सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाडी व आयोजक।स्रोत स्वयं
क्वार्टर फाइनल में तनोह की शहीद बृजेश धुंधला से होगी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लीग मुकाबला खेला गया। तनोह और डोहगी के बीच 15-15 ओवर का मुकाबला हुआ। तनोह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। तनोह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 132 रन बनाएं। तनोह टीम की ओर से बल्लेबाजी में विशाल ने 27 रन बनाकर बेहतरीन पारी खेली। डोहगी के लिए 133 रन का लक्ष्य रखा गया। लेकिन, डोहगी की टीम 116 रन बनाकर ही सिमट गई। 16 रन के अंतराल से तनोह टीम विजेता बनी। तनोह के विशाल के शानदार प्रदर्शन के लिए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि डोहगी को हराकर तनोह ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। तनोह टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शहीद बृजेश धुंधला इलेवन की टीम से होगा।