फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी में टैंकर संचालकों ने आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल की समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में नई ट्रैफिक प्लान को लागू करने के विरोध में होटलों में पानी सप्लाई करने वाले वाले टैंकर संचालक बीते चार दिन से हड़ताल पर थे। सोमवार को स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान शशि कालिया के हस्तक्षेप के बाद पानी के टैंकर मालिकों ने हड़ताल समाप्त कर दी। शशि कलिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि 14 दिसंबर तक टैंकर संचालकों की समस्या का समाधान जिलाधीश से बात करके कर दिया जाएगा। टैंकर यूनियन के प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि नए ट्रैफिक प्लान में रात 10 बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक ही पानी के टैंकर बाजार के होटल में सप्लाई किए जा सकते हैं। कहा कि यह निर्देश हमें मंजूर नहीं। क्योंकि रात के समय टैंकर के पानी लेकर आना और होटलों को प्रतिदिन सप्लाई देना बेहद मुश्किल है। कहा कि अति व्यस्त दिनों में तो ऐसा किया जा सकता है लेकिन प्रतिदिन ऐसा कर पाना असंभव है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में तो यह और भी चुनौतीपूर्ण होगा। उधर, प्रधान शशि कालिया ने कहा कि टैंकर संचालकों से बातचीत की गई है। जल्द प्रशासन के साथ बैठक कर कोई हल निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें