फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तमनप्रीत ने दसवीं के पुनर्मूल्यांकन में पाया पांचवां स्थान

Sat, 10 Aug 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना।) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2024 में संचालित की गई दसवीं (नियमित) कक्षा की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन का परिणाम वीरवार को घोषित किया गया है। इसमें जिला ऊना की उपतहसील जोल के तहत शहीद भगत सिंह मेमोरियल स्कूल सोहारी की छात्रा तमनप्रीत भुल्लर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, तानिया चौहान और सुहानी धीमान ने दसवीं की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन में दसवां स्थान प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा ने बताया कि छात्राओं का प्रदेश में पांचवां व दसवां स्थान आने से न केवल माता-पिता, अपितु स्कूल और क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है। प्रधानाचार्य प्रभात शर्मा ने पुनर्मूल्यांकन की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें