फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हुनर की प्रदर्शनी ने अभिभावकों को किया प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल एवं भारत सरकार की ओर से क्राफ्ट ट्रेनिंग स्कीम के अंतर्गत संचालित हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल व पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित हुए और कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेरेंट्स मीटिंग के दौरान संस्थान प्रबंधन की ओर से विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार किए गए प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी के माध्यम से अभिभावकों को विद्यार्थियों के हुनर, प्रशिक्षण की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता से रूबरू करवाया गया। इस मौके पर हिम गौरव आईटीआई के महाप्रबंधक संजय जोशी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान में विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि छात्रों के हाथों में वास्तविक हुनर विकसित करने के उद्देश्य से उन्हें आधुनिक मशीनों, नई तकनीक और नवीन उपकरणों पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाता है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें