फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टकारला स्कूल के छात्रों का दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध : अनिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। 35 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम 94%रहा। छात्रों ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की बल्कि शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। छात्रा सुल्ताना बेगम पुत्री लालदीन ने 658 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं जानवी पुत्री रवि कुमार ने 649 अंक लेकर द्वितीय स्थान और राहुल पुत्र कृष्णा ने 642 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों की सफलता पर पूरे विद्यालय में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल बक्शी ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अनिल बक्शी ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान कर इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें