फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल जंगल में लगी आग

Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
टाहलीवाल में जंगल में लगी आग पर अग्निशमन विभाग के कर्मी काबू पाते हुए। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना जिले की टाहलीवाल नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात के पास जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दोपहर 12:30 बजे मिली। विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के कर्मियों में चौकी प्रभारी सुनील दत्त, फायरमैन हरमेश चंद्र, राकेश वीरेंद्र और ड्राइवर धर्मपाल ने सूझबूझ और तत्परता से लगभग 20 लाख रुपये का बड़ा नुकसान होने से बचाया। हालांकि आग से लगभग 4,000 रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग भी सराहना कर रहे हैं। वहीं आग लगने की घटना का पुलिस को अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें