फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राम-लक्ष्मण और काली माता की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

Sun, 06 Oct 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिन ताड़का वध का किया मंचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। श्री रामलीला कमेटी ऊना द्वारा शुरू किए गए श्री रामलीला मंचन के तीसरे दिन जय प्रिया शरण व उनके कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का बेहतरीन मंचन किया गया। रामलीला में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम लक्ष्मण की झांकी निकाली गई। वहीं, काली माता की झांकी भी नवरात्रि के उपलक्ष में निकाली गई। सुंदर झांकियां को देखकर श्रद्धालु बाजार में खूब उमड़े, रामलीला मैदान में सभी ने प्रभु के दर्शन किए। कथा व्यास विष्णु ने कथा को आगे बढ़ाया। नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला चौधरी, पूर्व पार्षद कैप्टन चरणदास ,सामाजिक कार्यकर्ता रितेश गोयल व एडवोकेट ओंकार कपिला ने तीसरे दिन की शुरुआत की। श्री रामलीला कमेटी ऊना ने सभी को सरोपे भेंट कर सम्मानित भी किया। इस दौरान ताड़का वध का मंचन किया गया। वहीं, इसी दौरान जनकपुरी से सीता स्वयंवर के मिले निमंत्रण का भी मंचन किया गया। श्री रामलीला मंचन में नशे के विरुद्ध संदेश दिया गया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें