थानाकलां (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराना का शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हंसराज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री, मध्याह्न भोजन व्यवस्था एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। हंसराज ने शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक पाई लेकिन कुछ विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की सराहना करते हुए उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई को और बेहतर करने पर प्रशंसा की। निरीक्षण के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और उत्साहवर्धन किया। हंसराज ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे। संवाद