फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 30 दुकानों का औचक निरीक्षण, आठ चालान, 6500 रुपये किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण टीम ने सात घरेलू सिलिंडर भी दुकानों से किए जब्त
विज्ञापन

प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार के निर्देशों के तहत कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्रों बाथू, बाथड़ी और टाहलीवाल में बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। प्लास्टिक के उपयोग और दुकानों में घरेलू सिलिंडरों के उपयोग पर चालान किए। जांच के दौरान आठ दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक ग्लास पाए गए। इन मामलों में दुकानदारों के खिलाफ चालान काटते हुए 6500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई, ताकि प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से पर्यावरण की रक्षा हो सके। इसके अलावा निरीक्षण टीम को सात घरेलू एलपीजी सिलिंडर भी दुकानों में व्यवसायिक उपयोग के लिए रखे हुए मिले। ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सिलिंडरों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अभियान खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इनके साथ निरीक्षक दीपक शर्मा और रजनी कालिया भी मौजूद रहे। इस निरीक्षण का उद्देश्य दुकानदारों की ओर से उपयोग किए जा रहे प्रतिबंधित पदार्थों और अवैध रूप से उपयोग हो रहे घरेलू गैस सिलिंडरों की जांच करना था। विभाग की टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जन सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य जनता और दुकानदारों को जागरूक करना है, लेकिन जो नियमों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा ने खबर की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें