फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवानिवृत्ति पर अधीक्षक आलोक कुमार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। उपनिदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय ऊना में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-1 आलोक कुमार को सेवानिवृत्ति पर उन्हें एक सादगीपूर्ण व गरिमामय समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी, समस्त कार्यालय स्टाफ तथा हिमाचल प्रदेश नॉन-टीचिंग फेडरेशन जिला ऊना के अध्यक्ष वरुण पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने सेवाकाल में आलोक कुमार ने कार्य को निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया, जिसे सभी ने सराहा और प्रशंसा की। उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि आलोक कुमार जैसे अनुभवी, अनुशासित और कर्मठ अधिकारी की सेवाएं विभाग के लिए अत्यंत मूल्यवान रही हैं। उनकी कार्यशैली सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम उनके स्वस्थ, शांतिपूर्ण एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हैं। एनटीएफ जिला ऊना के अध्यक्ष वरुण पाठक ने भी आलोक कुमार को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनका व्यवहार, कार्य के प्रति समर्पण और अनुभव हम सभी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त स्टाफ ने भी आलोक कुमार को शुभकामनाएं दीं और उनके साथ बिताए गए क्षणों को याद करते हुए भावुक पल साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें