लठियाणी (ऊना)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला बौल में स्कूल प्रबंधन समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2026 से 2029 तक तीन वर्ष के लिए स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला बौल के मुख्य शिक्षक रजनीश शर्मा ने बताया कि सुमना कुमारी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। पूजा देवी, मीना देवी, स्वर्ण सिंह, सुनीता देवी, नेहा देवी और जया को सदस्य के रूप में चुना गया। मौजूदा वार्ड पंच को नामित सदस्य जबकि रजनीश शर्मा को सदस्य सचिव के रूप में चुना गया है।