फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा महिला मोर्चा चिंतपूर्णी लोअर मंडल में सुमन और सुषमा महामंत्री नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। अंबेहड़ा की सुषमा शर्मा और कटौहड़ कलां की सुमन लता को भाजपा महिला मोर्चा चिंतपूर्णी लोअर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा मंडल चिंतपूर्णी लोअर जिला ऊना की अध्यक्ष रंजू बाला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश, जिला और मंडल से चर्चा करने के बाद पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की है। इसमें शुक्ला बाली ठठल, मोनिका देवी रौणखर, रमण बाला हंबोली और किरण बाला चुरुड़ू को उपाध्यक्ष, नील कमल धुसाड़ा, वीना कुमारी दिआड़ा, सीमा देवी सूरी और रेशो देवी नंदग्रा को सचिव, सुमन लता भैरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाशो देवी बही खरयालता, रुमल कुमारी, आरती देवी मंझार, मोनिका कुमारी बडेरा, रेखा चौकी मन्यार, रजनी बेवी त्यार, स्नेह लता चुरुडू, स्वर्ण लता लठ धुसाड़ा, निर्मला देवी स्तोथर और सुमन लता बडूही को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें