अंदर मिले व्यक्तिगत सामान और नकदी
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी-ढलियारा सड़क मार्ग के बीच बगली क्षेत्र में निजी होटल के पास शुक्रवार देर शाम एक सूटकेस सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस को अपने कब्जे में ले लिया। थाना मोईन के प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सूटकेस के अंदर कुछ व्यक्तिगत सामान के साथ नकदी भी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने बरामद सामग्री को सुरक्षित रख लिया और सूटकेस के असली मालिक की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिस व्यक्ति का यह सूटकेस है, वह मोईन थाना में आकर अपनी पहचान बताकर सूटकेस प्राप्त कर सकता है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि कोई भी व्यक्ति सूटकेस से संबंधित सूचना रखता हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि सामान सही व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। संवाद