फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुहानी मिस फेयरवेल और सुनील बने मिस्टर फेयरवेल

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए विभाग द्वारा आयोजित फेयरवेल पार्टी में चुने ग
विज्ञापन
बीसीए फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थियों को दी भविष्य संवारने की सीख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में बीसीए विभाग की ओर से आयोजित फेयरवेल पार्टी में जूनियर्स ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को यादगार विदाई दी। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल उपस्थित रहे। फेयरवेल पार्टी में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान सुहानी को मिस फेयरवेल और सुनील को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं, पारस को मिस्टर पर्सनैलिटी और तानिया को मिस पर्सनैलिटी के खिताब से नवाजा गया। प्राचार्य डॉ. पटियाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षा के साथ-साथ सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेना जरूरी है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें। कार्यक्रम की शुरुआत में जूनियर्स ने अपने सीनियर्स का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें विभिन्न टाइटल्स देकर सम्मानित किया। बीसीए समन्वयक डॉ. सतिंदर शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. शिवानी, प्रो. पूनम, प्रो. हितेश रतन, प्रो. राजकुमार, प्रो विशाल कंवर, सुरिंदर कुमारसहित कॉलेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें