फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 200 मीटर तक रॉकेट उड़ाने का सफल परीक्षण

विज्ञापन
sकहि - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में अंतरिक्ष ज्ञान और रॉकेट बनाने की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने रॉकेट बनाने और उसे उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। विशेषज्ञों ने 200 मीटर तक रॉकेट उड़ाने का सफल परीक्षण दिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान दीप कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने में मदद करती हैं। इस तरह की कार्यशालाएं विद्यालयों में होनी चाहिए। प्रधानाचार्य व कार्यशाला के समन्वयक बनवारी लाल भोगल और उनकी टीम के सदस्यों ज्योति चौहान, अनिका शर्मा, मनप्रीत कौर, अनु शर्मा, समीना, अविनाश व अंकित को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करना है। विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में रॉकेट संबंधी ज्ञान प्राप्त करने में दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षण देने आई टीम के सदस्यों संजय राठी, गुंजन गुप्ता, शिवांशु तिवारी और अक्षर ब्यास का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें