फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: युवा मंडल खेल सामग्री के लिए 20 तक जमा कराएं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरा युवा भारत ऊना से संबंधित क्बल होंगे शामिल
विज्ञापन

25 युवा क्लबों को खेल सामग्री दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मेरा युवा भारत (माय भारत) ऊना के तहत जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जिले के सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के 25 सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। यह पहल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें समुदाय से जुड़े मुद्दों को समझने और रचनात्मक समाधान निकालने में सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। खेल सामग्री प्राप्त करने के लिए पात्र युवा मंडलों का माय भारत पोर्टल [mybharat.gov.in](https://mybharat.gov.in) पर पंजीकरण होना आवश्यक है। साथ ही वे युवा मंडल जो वर्ष 2024-25 में माय भारत अजमेर के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक युवा मंडल निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर 20 सितंबर तक माय भारत ऊना कार्यालय (रोटरी गली, ऊना) में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें