फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को हैंड सीट, सीपीआर, हेमलिच तकनीक की दी जानकारी

Fri, 06 Nov 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी के प्रांगण में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 14वीं वाहिनी की ओर से स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के निरीक्षक आनंद कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संतोष ठाकुर तथा आठ अन्य जवान उपस्थित रहे। एनडीआरएफ जवानों ने मॉक ड्रिल करवाकर व्यावहारिक तरीकों से छात्रों एवं शिक्षकों को सुरक्षा तकनीकों की जानकारी दी। भूकंप आने पर झुक, ढक और होल्ड की तकनीक तथा आग लगने की स्थिति में घबराए बिना सुरक्षित बाहर निकलने और अग्निशामक उपकरणों के इस्तेमाल के तरीके समझाए। व्यक्ति की हृदय गति रुकने पर सीपीआर देने की सही विधि और भोजन नली में खाना या कोई वस्तु फंस जाने पर हेमलिच तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया। आपात स्थिति में उपलब्ध संसाधनों (जैसे चादर, कंबल, डंडे) से स्ट्रेचर बनाना सिखाया। साथ ही केवल हाथों की मदद से टू-हैंड, थ्री-हैंड और फोर हैंड सीट बनाकर घायलों को ले जाने की तकनीक का अभ्यास कराया गया। टीम प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता और धैर्य ही सबसे बड़े हथियार हैं। सही प्रशिक्षण से हम न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें