फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को दी मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी

Sat, 01 Aug 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली और प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य वक्ता बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, सुख शिक्षा योजना और सुख सुरक्षा योजना की जानकारी दी। मानसिक स्वास्थ्य एवं योग विशेषज्ञ वीणा शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योग, ध्यान, सकारात्मक सोच और नियमित दिनचर्या की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से तनाव की स्थिति में अपनी समस्याएं परिवार, मित्रों या शिक्षकों के साथ साझा करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें